मंगलवार 5 मई 2026 - 11:52
महान लेबनानी जनता ने दुनिया के सामने धैर्य और दृढ़ता की अमिट मिसाल पेश कर दी / हम अपनी पूरी शक्ति से आपके पूर्ण समर्थन की घोषणा करते हैं

 प्रतिरोध की धुरी की एकता और विभिन्न क्षेत्रों में उसकी ताकतों का सामंजस्य आज एक मजबूत वास्तविकता बन चुकी है, जो एक सचेत इरादे और बुद्धिमान नेतृत्व पर आधारित है, और यह एक स्वतंत्र राष्ट्र की ताकतों के बीच गहरे संबंध को दर्शाती है जो एक ही उद्देश्य के लिए एकजुट हुई हैं: सम्मान की रक्षा और अत्याचार एवं आक्रामकता के खिलाफ प्रतिरोध।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हौज़ा ए इल्मिया (क़ुम) के प्रमुख आयतुल्लाह आराफ़ी के हिजबुल्लाह लेबनान के महासचिव हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लेमीन शेख नईम कासिम के नाम संदेश का पाठ इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्राहीम
وَلَا تَهِنُوا وَلَا تَحْزَنُوا وَأَنتُمُ الْأَعْلَوْنَ إِن كُنتُم مُّؤْمِنِينَ
إِن يَنصُرْكُمُ اللَّهُ فَلَا غَالِبَ لَكُمْ

माननीय विद्वान मुजाहिद शेख नईम कासिम; लेबनान में इस्लामी प्रतिरोध के नेता,

अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाहे व बरकातुहू

मैं स्वयं युद्ध के मैदान के बीच से (जहाँ मैं उपस्थित हूँ) यह पत्र लिख रहा हूँ। जहाँ (लेबनान) आग के शोले भड़क रहे हैं और तोपों की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है, लेकिन इस सारे कोलाहल से ऊपर एक आवाज़ बुलंद है जिसे न तो गर्जना ने शांत किया है और न ही धुएं ने दबाया है।

वकाना हक़्क़न अलैने नसरुल मोमेनीन 

अल्लाह का वादा कभी टलता नहीं, और विजय की सुबह जितना अधिक अत्याचार और आक्रामकता का अंधेरा बढ़ता है, उतना ही निकट आती है। प्रतिरोध धुरी, जो ईश्वरीय तर्क और अल्लाह की अपरिवर्तनीय परंपराओं पर स्थापित है, विश्वास और संतुष्टि के साथ आगे बढ़ रही है। क्योंकि वह एक ऐसे सहारे पर टिकी है जो कभी असफल नहीं होता, और एक ऐसी मदद से जुड़ी है जो अपने मित्रों को कभी अकेला नहीं छोड़ता।

इस अवसर पर, मैं पूरे सम्मान के साथ उन शहीदों को सलाम पेश करता हूँ जो सम्मान और गौरव के मार्ग में शहीद हुए, और उनमें अग्रणी शहीद इमाम और प्रेरणादायी नेता आयतुल्लाह उल-उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई, और शहीद पवित्र एवं अद्वितीय ऐतिहासिक कमांडर हज़रत सैयद हसन नसरल्लाह हैं। जिनकी दूरदर्शिता मुजाहिदों के लिए मार्गदर्शक प्रकाश थी, जिनकी वाणी प्रतिरोध के लिए निर्देशक थी, और जिनका पवित्र रक्त अल्लाह की सहायता के वादे के पूरा होने तक जिहाद के झंडे को ऊंचा रखने का एक अमिट अनुबंध है।

हे वीर कमांडर! तुम्हारे वीर मुजाहिदों — जो ईमान और बलिदान की संतान हैं — ने विश्व विवेक को जगा दिया है, जो शर्मनाक चुप्पी के नीचे दबा हुआ था और कमजोर एवं प्रभावहीन रुख के कारण सुस्त हो गया था। उन्होंने अपने रक्त से ऐसे सबक लिखे जिन्हें समय कभी नहीं भूलेगा, और अपनी कुर्बानियों से ऐसी दास्तानें रचीं जिन्हें पीढ़ियाँ बयान करती रहेंगी।

इसके साथ ही, महान लेबनानी जनता ने — अपने धैर्यवान पुरुषों, महिलाओं और युवाओं के साथ — दुनिया के सामने धैर्य और दृढ़ता की एक अमिट मिसाल पेश कर दी है, यहाँ तक कि उसका जन प्रतिरोध सम्मान का प्रतीक और सभी स्वतंत्रता एवं गरिमा के प्यासे लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। इस प्रतिरोध की महानता केवल उसके हथियारों में नहीं है, बल्कि उस जीवित जनता के संकल्प में है जिसने उसे अपनी गोद में शरण दी और उसके साथ बलिदानों का भार उठाया है।

आज "दक्षिण" (लेबनान का दक्षिणी भाग) केवल एक भूमि नहीं है, बल्कि एक ऐसा दिल है जिसमें भलाई धड़कती है और थकी-हारी मानवता की रगों में गरिमा की रोशनी दौड़ाती है। वह "मेरकावा" टैंकों का कब्रिस्तान बन गया है, जिन पर दुश्मन हमेशा गर्व किया करता था, और उन अमिट दास्तानों का मैदान बन गया है जिन्हें शहादत के स्कूल की संतानों ने लिखा है।

कम मिन फ़ेअतिन क़लीलतिन ग़लबत फ़ेअतन कसीरतन बेइज़्निल्लाह 

आपने दुनिया के सामने एक अजेय इरादे और एक ऐसी जनता की शानदार छवि प्रस्तुत की है जो सैन्य शक्ति के मिथकों को तोड़ने और आक्रामकता की अस्थिरता को प्रकट करने की क्षमता रखती है — चाहे उसकी युद्ध मशीन कितनी भी बड़ी क्यों न हो — और उसके मकड़ी के जाले को चकनाचूर करने की शक्ति रखती है।

साथ ही, प्रतिरोध धुरी का एकता और उसकी ताकतों की विभिन्न क्षेत्रों में एकजुटता आज एक मजबूत वास्तविकता बन चुकी है, जो एक सचेत इरादे और बुद्धिमान नेतृत्व पर आधारित है, और यह एक स्वतंत्र राष्ट्र की ताकतों के बीच गहरे संबंध को दर्शाती है जो एक ही उद्देश्य के लिए एकजुट हुई हैं: सम्मान की रक्षा और अत्याचार एवं आक्रामकता के खिलाफ प्रतिरोध।

प्रतिरोध की संतानों ने दुनिया की मोहक चमक-दमक से अपने दिल मोड़ लिए और ईमान से भरे दिलों और शहादत के लिए तरसती जानों के साथ आपके बुद्धिमान एवं साहसिक नेतृत्व में त्याग एवं बलिदान के मार्ग पर कदम बढ़ाए। उन्होंने ईश्वरीय प्रेम के द्वार हर सत्य-परायण व्यक्ति के लिए खोल दिए और आध्यात्मिक पथभ्रष्टता एवं नैतिक पतन के इस युग में अल्लाह से मिलन के लिए तरसती जानों को सींचा।

मिनल मोमेनीना रेजालुन सदक़ू मा आहदुल्लाहा अलैहे

और इससे भी बढ़कर आश्चर्यजनक बात यह है कि प्रतिरोध का तीर भी वास्तविक दुश्मन को निशाना बनाने में असफल नहीं हुआ, और यह स्वयं इसके युवाओं की दूरदर्शिता की पवित्रता और उस नेतृत्व के बुद्धि-कौशल का स्पष्ट प्रमाण है जो इस मार्ग को दृढ़ता और दूरदर्शितापूर्वक निर्धारित करता है।

दुश्मन ने कुछ आंतरिक कमज़ोरियों पर गणना कर रखी थी कि वह कोई आंतरिक फितना (उपद्रव) खड़ा करेगा और आपके बीच आग भड़काएगा, या कोई साधारण एवं हाशिए की युद्ध थोप कर आपकी ऊर्जाओं को समाप्त और शक्तियों को बिखेर देगा। लेकिन आपने उस साजिश को विफल कर दिया और दुश्मन की चालों को स्पष्ट हार और उसके जहरीले एवं निंदनीय षड्यंत्रों को राख में बदल कर रख दिया।

इस संदर्भ में, हम बल देते हैं कि हौजात ए इल्मिया (धार्मिक शिक्षा केंद्र), धार्मिक संदर्भ (मराजे) और इस्लामी दुनिया के विद्वानों की बड़ी संख्या इस धन्य प्रतिरोध के साथ खड़ी है, और विशेष रूप से गौरवशाली लेबनानी प्रतिरोध को अपना पूर्ण समर्थन घोषित करती है, तथा सत्य और न्याय की सहायता के लिए हर प्रकार की आध्यात्मिक, अकादमिक और व्यावहारिक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

निस्संदेह, वह विजय जिसका अल्लाह ने मुजाहिदों से वादा किया है, आज अपने सबसे स्पष्ट अर्थों में प्रकट हो रही है। इस विजय की शुभ सूचनाएँ हर पल दृढ़ता के साथ और हर उस रुख के साथ प्रकट हो रही हैं जो साबित करता है कि सत्य हमेशा विजयी होता है चाहे उसे कितना भी समय लगे, और असत्य का अंत हो जाने वाला है चाहे उसका कोलाहल कितना ही बुलंद क्यों न हो।

वयौमऐज़िन यफ़रहुल मोमेनीना बेनस्रिल्लाहे

हम इस धन्य दृढ़ता पर आपको बधाई देते हैं और अपनी पूरी शक्ति से आपके समर्थन की घोषणा करते हैं, और अल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि वह आपको सदैव सफलता और दृढ़ता प्रदान करे, आपके हाथों पूर्ण विजय और आक्रामकता का अंत लिखे, और आपको अच्छाई का साधन एवं बुराई को रोकने वाला बनाए।

व क़ुल जाअल हक़्क़ो व ज़हक़ल बातिला इन्नल बातेला काना ज़हूक़ाا

वस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुहू
वल्लाहो ग़ालेबुन अला अम्रेह वलाकिन्ना अक्सरन्नासे ला यअलमून 

अली रज़ा आराफ़ी
प्रमुख, हौज़ा ए इल्मिया (क़ुम)

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha